UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी करने के बाद बीजेपी बाकी बचे उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन करने में जुटी है. दिल्ली में सोमवार को यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा.

यूपी चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दो दिनों तक 17 और 18 जनवरी को यूपी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को होने वाली बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की लिस्ट (BJP Candidate List) जारी की थी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने 107 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था.

ये भी पढ़ें: UP Elections: यूपी ATS के आईजी रहे असीम अरुण BJP में शामिल, स्वतंत्र देव बोले- दलित समाज में जाएगा संदेश

शनिवार को जारी हुई थी बीजेपी की पहली लिस्ट

बीजेपी की पहली लिस्ट में 83 सिटिंग विधायकों (Sitting MLA ) में से 63 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है. वहीं पार्टी ने 20 विधायकों का टिकट काट दिया. 21 लोग पहली बार बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए हैं. वही 10 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है. गोरखपुर शहर सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से ज्यादा केस दर्ज, ओमिक्रोन से 7743 लोग संक्रमित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया