UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण में कल वोटिंग होगी. अब राजनीतिक दलों ने छठे चरण के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में आज यूपी में प्रचार कर रहे केंद्रीय मंत्री अनुराम ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों को भूना, उनका EVM कर दो सूना.

अखिलेश रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं जाते?- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश जी रामलला के दर्शन करने और काशी विश्वनाथ धाम क्यों नहीं जाते? क्योंकि ये लोग मंदिर जाने, सिंदूर लगाने और भगवे से डरते हैं. ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और वोट बैंक तक समर्पित रहते हैं.’’

#WATCH जिन्होंने रामभक्तों को भुना, कर दो उनका EVM सुना। अखिलेश जी रामलला के दर्शन करने और काशी विश्वनाथ धाम क्यों नहीं जाते? क्योंकि ये लोग मंदिर जाने, सिंदूर लगाने और भगवे से डरते हैं। ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं,वोट बैंक तक समर्पित रहते हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/IcJuHif919
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, ‘’सपा,कांग्रेस,बसपा के दावे फुस होंगे, क्योंकि ये लोग जनता के बीच नहीं रहें और गरीबों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया. 70 साल में गोरखपुर में एम्स नहीं था, लेकिन मोदी और योगी जी की सरकार ने गोरखपुर में एम्स बनाया. ऐसे कई उदाहरण हैं.’’

5वें चरण के चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे रहेगी- योगी

वहीं बलिया की चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक चार चरणों का चुनाव हुआ है और कल 5वें चरण का चुनाव समाप्त होगा. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 5वें चरण के चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे रहेगी और जब चुनाव समाप्त होगा तब फिर एक बार बीजेपी 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी.’’

इससे पहले अंबेडकर नगर की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवाजी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी कहा कि जो लोग पहले दंगा कराकर राह चलते हुए लोगों और व्यापारियों से फिरौती और लूटपाट कराते थे, उनके राह चलते हुए गुर्गे हमेशा तमंचा रखते थे, आज वे हनुमान की गदा रखकर घूमने लग गए हैं.’’

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘’राम मनोहर लोहिया कहते थे कि एक सच्चे समाजवादी को संपत्ति और संतप्ति से दूर रहना चाहिए, लेकिन ये जो कथित समाजवादी है. इनका नारा है सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास. उन्होंने अपने शासनकाल में सिर्फ़ अराजकता ही फैलाई है.’’

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: 219 भारतीयों के साथ रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई पहली उड़ान, भारत सरकार कर रही निगरानी

UK में होने वाली कोबरा वॉरियर्स एक्सरसाइज में शामिल नहीं होगी वायुसेना, रूस-यूक्रेन वॉर के बाद भारत का फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली