UP Election: पश्चिम यूपी में आज भी दिग्गजों का धुआंधार प्रचार, गाजियाबाद में चुनावी सभा करेंगे मायावती और अमित शाह

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दल जोर शोर से पश्चिम यूपी में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुलंदशहर और गाजियाबद में जनसभा और डोर-टू-डोर कैम्पेन करेंगे तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती भी गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगी. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और एरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी बुलंदशहर में साझा प्रेस कांफ्रेंस और चुनाव प्रचार करेंगे.

नामांकन से पहले सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे यूपी बीजेपी राज्य मुख्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी की प्रेस कांफ्रेंस तब हो रही है जब एक दिन बाद योगी को गोरखपुर शहर सीट से नामांकन दाखिल करना है. सीएम योगी 4 फरवरी यानी शुक्रवार को गोरखपुर शहर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सीएम आज तीन दिन के प्रवास पर गोरखपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वह गोरखपुर में चुनावी दृष्टि से भाजपा के कार्यकर्ताओं में तो जोश भरेंगे ही, अलग-अलग वर्गों के मतदाताओं को भी साधेंगे. इसके लिए सम्मेलन और जनसंपर्क के विविध कार्यक्रम हैं.

बुलंदशहर और गाजियाबद में अमित शाह

मंत्री अमित शाह आज बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा में जहांगीराबाद मंडी में में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. अनूपशहर में शाह का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे का है इसके बादद वो डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज में दोपहर 01:15 बजे प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. तत्पश्चात अमित शाह गाजियाबाद के दोपहर साढ़े 3बजे लोनी में जनसभा और साढ़े चार बजे डोर-टू-डोर कैम्पेन करेंगे. लोनी के रामलीला मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे. अमित शाह लोनी विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार नन्दकिशोर गुर्जर के समर्थन चुनावी सभा करेंगे इसके बाद वो लोनी के गढी कटैया गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे.

अखिलेश और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस

पूर्व सीएम अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज फरवरी बुलंदशहर आएंगे. वह 11.30 बजे बुलंदशहर में संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे. दोपहर 12 बजे से बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव अगौता, स्याना क्षेत्र के चित्सौना, स्याना होकर अनूपशहर के गांव शेखपुर में जनसंपर्क करेंगे. इसके बाद शिकारपुर के गांव चांदौक तथा खुर्जा और सिकंदराबाद क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे.

मायावती आज गाजियाबाद में करेगी चुनावी सभा

मायावती आज गाजियाबाद पहुंचेगी जहां वो गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंवाद और चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी. मण्डल-स्तरीय इस चुनावी जनसभा में मेरठ मण्डल के अन्तर्गत आने वाले सभी जिलों में पार्टी के उम्मीदवार भी मौजूद होंगे, जहां मायावती हेलिकाप्टर से सीधे यहां पहुंचेंगी. मायावती की यह जनसभा आज  दोपहर में होगी. इसके बाद 5 फरवरी को सहारनपुर और 6 फरवरी को अलीगढ़ में मायावती चुनवी प्रचार और जनसभा करेंगी.

राजनाथ अमरोहा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अमरोहा के दौरे पर रहेंगे, जहां वहां यूपी चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करेंगे. राजनाथ अमरोहा के नौगांवा सादात से प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के लिए सुबह 11:40 में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. रक्षा मंत्री नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव जब्दा में पहुंचेंगे जहां वो कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. इसके बाद मुरादाबाद की कांठ (दोपहर 01:35बजे) और कुंदरकी विधानसभा सीट (दोपहर 03:30बजे) जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election: बीजेपी के खिलाफ आज से ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ शुरू करेगा संयुक्त किसान मोर्चा, दिल्ली में होगी प्रेस कांफ्रेंस

Indian Navy Project 75: भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, ‘प्रोजेक्ट 75’ की पांचवीं पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरू

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News