UP Election: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश का BJP पर निशाना, बोले- ये समाजवादी पार्टी का विज़न था

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा लीडर अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये समाजवादी पार्टी का उस समय का विज़न, जिस वजह से पूर्वांचल को ये एक्सप्रेस वे मिला है. उन्होंने कहा कि इसी एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल की गरीबी दूर होगी. इसी से यहां के किसान, यहां के शहर और गांव जुड़ेंगे. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस गाज़ीपुर बॉर्डर से लेकर उस गाज़ीपुर बॉर्डर तक भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है.

अखिलेश यादव ने कहा कि इससे इनकार नहीं कर सकते कि ये समाजवादियों की देन है. उन्होंने कहा कि अगर ये उनका (बीजेपी सरकार) था तो मुझे ये बताएं कि देश में कहां उन्होंने बनाया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या गुजरात में बनाया? क्या महाराष्ट्र में बनाया? क्या किसी और प्रदेश में बनाया. उन्होंने कहा कि ये लोग समाजवादी पार्टी के बनाई हुई चीज़ का श्रेय ले रहे हैं.

Misinformation Warning: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने गलत और भ्रामक जानकारी वाले ट्वीट की पहचान के लिए उठाया ये कदम

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News