UP Election: प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- युवाओं को रोजगार देना नहीं, जासूसी है इनका एजेंडा

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही आरोप- प्रत्यारोप को दौर शुरू हो गया है. आए दिन कभी गाने के रूप में तो कभी तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर सभी पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा,  ’सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए युवाओं के लिए जॉब्स लाए , लेकिन BJP सरकार की प्राथमिकता है नागरिकों की जासूसी.'

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  कहा कि देश को युवा एजेंडा नहीं बल्कि रोजगार का रोडमैप चाहिए.

सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए युवाओं के लिए जॉब्स, लेकिन भाजपा सरकार की प्राथमिकता है नागरिकों की जासूसी।

देश को युवा एजेंडा चाहिए, देश को युवाओं के लिए रोजगार का रोडमैप चाहिए। pic.twitter.com/EVQZ3tlO15
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 30, 2022

बेरोजगारी के मुद्दे को उठाती रही हैं

प्रियंका चुनाव प्रचार के दौरान कई बार बेरोजगारी के मुद्दे को उठाती रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शुक्रवार को युवाओं के साथ वर्चुअल तरीके से वार्ता की थी. इस दौरान भी उन्होंने युवाओं से बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बातचीत की और बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा. खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं की नौकरियों के लिए एक टाइम टेबल बनाया जाएगा.

नौजवानों में गुस्सा होना जायज

युवाओं से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि जब रोजगार नहीं है, तो नौजवानों में गुस्सा होना जायज है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "राजनीतिक दलों को पता है कि आप बेरोजगार रहेंगे तो आप बहेंकेंगे. युवाओं को बेरोजगार रखने से राजनीतिक दलों को फायदा होता है. जातिवाद की राजनीति से पब्लिक का फायदा नही होगा. इससे आपको रोज़गार नहीं मिलेगा."

ये भी पढ़ें:

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में सभी 60 सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार, किसे-कहां से मिला टिकट

Punjab Polls of Poll: जानिए- पंजाब के सर्वे में कांग्रेस, आप, अकाली दल और बीजेपी में किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान, किसकी बन सकती है सरकार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News