Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर दावा किया है कि सूबे में बीजेपी (BJP) की सरकार वापस आ रही है. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जोरदार हमला है. यूपी में तीसरे चरण (Third Phase Voting) का चुनाव 20 फरवरी को होगा. लेकिन मतदान से पहले बीजेपी और सपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज है.

योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कैराना, रामपुर और मऊ में उनके प्रत्याशी कौन हैं? सपा बैक डोर से उन्हीं माफियाओं को टिकट दे रही है और प्रदेश को दंगा, आतंक और भय की ओर ले जाना चाहती है. सीएम योगी ने कहा कि आप परेशान न हों प्रदेश में BJP की सरकार ही आ रही है. मैंने प्रदेश के सभी बुलडोजर को मरम्मत के लिए बोला है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां बड़े-बड़े माफिया को सत्ता का संरक्षण मिल रहा था. लखनऊ में DGP आवास के पास एक माफिया ने अवैथ रूप से 5 बड़ी हवेलियां बनाईं थी. मुझे बताया गया कि यह हवेलियां एक माफिया की हैं. सीएम ने कहा कि हमने बुलडोजर के इस्तेमाल से वह हवेलियां ढहाई.

113 सीटों पर हो चुकी है वोटिंग

बता दें कि यूपी में अब तक दो दौर की वोटिंग हो चुकी है. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों और दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हुई है. यानी कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 113 सीटों पर मतदान हो चुका है. दो चरणों के चुनाव के बाद सपा और बीजेपी दोनों ही बढ़त का दावा कर रही हैं. अब तीसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी को होगा. अखिलेश यादव की सीट करहल पर भी इस दिन मतदान होगा. अखिलेश के सामने बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल हैं.

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri Incident: क्या फिर जेल में जाएंगे Ashish Mishra? सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द करने की मांग

Hijab Row: हिजाब विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया