UP Election Update: यूपी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का एक बयान इस वक्त सुर्खियां बन गया है. टिकैत ने बीजेपी (BJP) पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश के मतदाताओं को यह तय करना होगा कि क्या वे "दूसरा किम जोंग उन" चाहते हैं? चुनावी मौसम में टिकट लगातार सत्ताधारी पार्टी पर हमले कर रहे हैं और लोगों से सोच समझकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. अब उन्होंने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong un) का जिक्र किया है.

राकेश टिकैत ने कहा, "लोगों को यह तय करना है कि क्या वे एक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री चाहते हैं, जो जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं या वे उत्तर कोरिया जैसी स्थिति चाहते हैं – दूसरा किम जोंग. हम किसी भी राज्य में तानाशाही सरकार नहीं चाहते हैं. हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि अपने वोटों का बुद्धिमानी से उपयोग करें." उनके इस बयान से सियासी पारा चढ़ने की पूरी उम्मीद है. पिछले हफ्ते राकेश टिकैत ने गृहनगर मुजफ्फरनगर में बीजेपी पर ध्रुवीकरण अभियान चलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह "हिंदू-मुस्लिम मैच के लिए एक स्टेडियम नहीं है." टिकैत ने ट्वीट किया, "पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की बात करना चाहता है. हिंदू, मुस्लिम, जिन्ना, धर्म की बात करने वालों को वोट गंवाना होगा. मुजफ्फरनगर हिंदू-मुस्लिम मैचों का स्टेडियम नहीं है."

उन्होंने यह भी कहा कि किसान विकास और बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों के बारे में अधिक चिंतित हैं. राकेश टिकैत बोले, "मुझे लगता है कि मतदाता उनका समर्थन करेंगे जो किसानों के खिलाफ नहीं हैं. वे उनका समर्थन करेंगे, जो हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं का ध्रुवीकरण नहीं कर रहे हैं. लोग उनका समर्थन करेंगे जो अपने मुद्दों के बारे में बात करते हैं, न कि केवल पाकिस्तान और जिन्ना के बारे में."

यह भी पढ़ेंः Chara Ghotala: 26 साल पुराने चारा घोटाला केस में लालू यादव समेत 75 दोषी करार, 24 बरी, 6 फरार, 575 की गवाही, जानें सबकुछ

बैंक घोटाले पर बोलीं मायावती, लोगों के मन में कई संदेह, सरकार बताए जनता की कमाई सुरक्षित है भी या नहीं?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया