Congress Candidates List for UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi) ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है. जानिए कौन कहां से चुनाव लड़ेगा.

सूची जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है. हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं. हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें. जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें.’’

प्रियंका ने आगे कहा, ‘’हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है. इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया. उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है. सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था. सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित क.या। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें. कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है.’’

पहले जानिए यूपी कांग्रेस की पहली सूची के बड़े नाम

अजय कुमार लल्लू- तमकुहीराज

आराधना मिश्रा- रामपुर खास

अजय राय- पिंडरा

विवेक बंसल- कोईल

प्रदीप माथुर- मथुरा

अजय कपूर- किदवई नगर

अनुग्रह नारायण सिंह- इलाहाबाद उत्तर

तनुज पुनिया- जैदपुर

अखिलेश प्रताप सिंह- रुद्रपुर

लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद

आशा सिंह- उन्नाव (रेप पीड़िता की मां)

सदफ जफर- लखनऊ सेंट्रल (CAA-NRC विरोधी आंदोलन में जेल)

पूनम पांडे- शाहजहांपुर (आशा कार्यकर्ता)

यहां देखें पूरी लिस्ट-

यह भी पढ़ें-

UP Elections: यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी

Coronavirus Cases Today: देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया