PM Modi in Saharanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में दंगे होते थे, लेकिन जबसे बीजेपी की सरकार आई, प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है. इसलिए सूबे को दंगामुक्त रखने वालों को वोट दें. राज्य के लिए बीजेपी बहुत जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां से प्रथम चरण के मतदाताओं से क्षमा चाहता हूं. मेरा ये फर्ज था कि चुनाव घोषित होने के बाद उनके बीच जाऊं, लेकिन मैं नहीं जा पाया, क्योंकि चुनाव आयोग ने कुछ मर्यादाएं रखी थीं. लेकिन वर्चुअल समिट में उनसे मिल लिया था.

जो बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, उसे ही वोट दें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन शायद रास्ते में ही कहीं बिक जाती और आप कोरोना के भय से आतंकित होकर जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाते.” उन्होंने कहा, ”जो हमारी बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, हम उसे ही वोट देंगे. जो अपराधियों को जेल भेजेगा, हम उसे ही वोट देंगे.”

गन्ना किसानों को पहले के मुकाबले कई ज्यादा का भुगतान किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”योगी जी की सरकार यूपी के अलग-अलग जिलों को अच्छी सड़कों से जोड़ रही है, कनेक्टिविटी बढ़ा रही है. गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन, सहारनपुर एयरपोर्ट. यूपी में इतनी तेजी से इतने बड़े-बड़े काम पहले कभी नहीं हुए.” उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार का ये इतिहास है, ये परंपरा है कि भाजपा सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा करके दिखाती है. ये हमारी ही सरकार है, जिसने गन्ना किसानों को पहले के मुकाबले कई ज्यादा का भुगतान किया है.”

यह भी पढ़ें-

Karnataka Hijab Row: सुप्रीम कोर्ट का फिलहाल सुनवाई से इनकार, कोर्ट से बोले Kapil Sibal- लड़कियों पर फेंके जा रहे पत्थर

UP Elections: पहले चरण के लिए हो रही वोटिंग, कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी, सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी हुई वोटिंग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया