यूपी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली बीजेपी को अब अपने संकल्प पत्र में लिखी गई घोषणाओं को पूरा करने की चुनौती है. यूं तो बीजेपी के संकल्प पत्र में 130 बिंदु हैं, लेकिन एक घोषणा ऐसी है जो सरकार गठन से पहले ही पूरी करनी है. बीजेपी ने होली और दिवाली पर फ्री में गैस सिलेंडर देने का वायदा किया है. ऐसे में 10 मार्च को जीत हासिल करने वाली बीजेपी को 9 दिन के अंदर इस वादे को पूरा करके दिखाने की चुनौती सामने है. गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सभाओं में जीत के तुरंत बाद सबको मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही है.

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में होली और दीवाली में मुफ़्त गैस सिलेंडर देने की बात कही गई है. बीजेपी इस वादे को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों में एक सन्देश देने की कोशिश करेगी कि उसने जो कहा वो किया है. हालांकि राज्य सरकार पर इस वादे को पूरा करने की दोहरी चुनौती है. पहली ये कि फ्री गैस सिलेंडर देने में क़रीब 1400 करोड़ रुपये ख़र्च होंगे. दूसरी चुनौती ये कि इसके लिए प्रक्रिया क्या अपनाई जाए. प्रदेश में डेढ़ करोड़ उज्ज्वला के लाभार्थी हैं. यानी सिर्फ उज्ज्वला के लाभार्थियों पर प्रति सिलेंडर 937 रुपये ख़र्च किये जायें तो क़रीब 1400 करोड़ रुपये लगाकर वादा पूरा हो सकता है. दूसरा ये कि आख़िर हफ़्ते भर के समय में किस योजना के तहत लोगों तक फ्री सिलेंडर पहुंचाया जाए.

बीजेपी के घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कहना है कि बीजेपी ने जो 2017 में वादा किया वो पूरा करके दिखाया. 2022 के संकल्प पत्र में भी जो कहा गया है उसे पूरा करके दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही फ्री गैस सिलेंडर को लेकर बैठक कर इसका तरीक़ा निकाला जाएगा. साथ ही अन्य घोषणाएं जिसमें 14 दिन में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान और किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाना शामिल है. उन्होंने कहा कि हमने जितनी भी घोषणाएं की हैं उन सबको चरणबद्ध तरीक़े से पूरा करके दिखाएंगे.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जो बड़ी घोषणाएं की हैं उनमें होली दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के अलावा 14 दिन में गन्ना भुगतान, 1500 रुपये प्रति माह वृद्धा पेंशन, 60 वर्ष के अधिक की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, किसानों को मुफ़्त सिंचाई कराना जैसे मुद्दे अहम हैं. देखना होगा बीजेपी ने जीत की होली तो मना ली, अब वो कितनी जल्दी आम जनता की मुफ़्त गैस वाली होली मनाने का इंतज़ाम करती है.

UP Election Results: बीजेपी से लेकर SP तक… कितने महिला-पुरुषों ने किस पार्टी को किया वोट? किन मुद्दों को बनाया आधार?

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को बताया बीजेपी का एजेंट, बोले- कांग्रेस नहीं होती तो दीदी जैसे नेता नहीं होते

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली