UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी सोमवार को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होगी. यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. आखिरी चरण की वोटिंग से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि राज्य की तकदीर बदलने के लिए बसपा की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की ‘आयरन सरकार’ बनाना जरूरी है.

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "यूपी के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर कल (सोमवार को) सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान में यहां गरीबी और बेरोजगारी के सताए हुए उपेक्षित लोग अपने वोट की ताकत से अपनी तकदीर और प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर सकते हैं, जिसके लिए बसपा की सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय की आयरन सरकार बनानी जरूरी है."

1. यूपी के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर कल 7वें व अन्तिम चरण के मतदान में यहाँ गरीबी व बेरोजगारी के सताए हुए उपेक्षित लोग अपने वोट की ताकत से अपनी तकदीर तथा प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर सकते हैं, जिसके लिए बीएसपी की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की आयरन सरकार बनानी जरूरी।1/3
— Mayawati (@Mayawati) March 6, 2022

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "यह जग-जाहिर है कि विरोधी पार्टियों के किस्म-किस्म के लुभावने वादे और आश्वासन सभी घोर वादाखिलाफी साबित हुई है. इनकी सरकारों में उत्तर प्रदेश के लोगों के हालात संभलने एवं वादे के मुताबिक अच्छे दिन लाने के बजाय लगातार बिगड़ती गई है. इसीलिए अब इनके बहकावे में नहीं आना ही होशियारी है."

मायावती ने अगले ट्वीट में कहा, "विरोधी पार्टियों ने धनबल और साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकण्डों को अपनाकर उत्तर प्रदेश चुनाव को अपने पक्ष में करने का खूब जतन किया, लेकिन जानलेवा महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, सरकार की निरंकुशता एवं आवारा पशु आदि से पीड़ित जनता अपने बुनियादी मुद्दों पर डटी रही है."

ये भी पढ़ें-

<a title="Ukraine- Russia War: रूस को मनाने की कोशिशें हुई तेज, इजरायली पीएम नेफ्ताली बेनेट ने पुतिन से की लंबी मुलाकात" href="https://www.abplive.com/news/world/ukraine-russia-war-efforts-to-persuade-russia-intensified-israeli-pm-naftali-bennett-held-a-long-meeting-with-putin-2075305" target="">Ukraine- Russia War: रूस को मनाने की कोशिशें हुई तेज, इजरायली पीएम नेफ्ताली बेनेट ने पुतिन से की लंबी मुलाकात

<a title="CISF Raising Day 2022: अमित शाह बोले- कोविड काल में CISF ने किया शानदार काम, अब ‘ऑपरेशन गंगा’ में भी दिखा रहे दम" href="https://www.abplive.com/news/india/cisf-raising-day-2022-amit-shah-said-cisf-did-great-job-during-covid-period-now-in-operation-ganga-2075362" target="">CISF Raising Day 2022: अमित शाह बोले- कोविड काल में CISF ने किया शानदार काम, अब ‘ऑपरेशन गंगा’ में भी दिखा रहे दम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली