Uttar Pradesh Election 2022: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की करहल सीट से पर्चा दाखिल किया. ये पहले से तय था. लेकिन बीजेपी ने इस चुनाव में सरगर्मी पैदा कर दी और अचानक सबको चौंका दिया, जब चुपके से केंद्रीय मंत्री और अनुसूचित जाति के नेता सत्य पाल सिंह बघेल को मैदान में उतार दिया. बीजेपी ने एसपी सिंह बघेल के नाम का एलान बाद में किया उससे पहले ही उन्होंने करहल सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

बीजेपी के इस कदम को सियासी पंडित अलग अलग नज़रों से देख रहे हैं, लेकिन उसके इस फैसले पर एसपी सिंह बघेल की राय क्या है ये जानना अहम. पार्टी ने आखिर ये चौंकाने वाला फैसला क्यों लिया इसको लेकर एबीपी न्यूज़ ने एसपी सिंह बघेल से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं मिलिट्री साइंस का प्रोफेसर हूं. युद्ध के मैदान में सरप्राइज़ का बड़ा महत्व होता है. तो ये एक सरप्राइज़ है."

उन्होंने इस दौरान चीनी नेता माओत्से तुंग के एक कथन का ज़िक्र करते हुए कहा, "पूरब में दहाड़ो और पश्चिम में वार करो. इसलिए हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने, रणनीतिकारों ने कुछ ऐसी रणनीति बनाई होगी." उन्होंने कहा कि भारतीय चुनावी राजनीति की शायद ये पहली घटना होगी कि पर्चा पहले दाखिल हो गया है और एलान बाद में हुआ.

UP Election 2022: BJP ने Akhilesh Yadav के खिलाफ Karhal सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करते नजर आए सांसद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया