Politics on Keshav Prasad Maurya’s Tweet: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के एक बयान ने सियासी गलियारों में तापमान बढ़ा दिया. कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की तैयारी है. इसके बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगा रही है. अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का बयान सामने आया है.

मायावती ने बीजेपी की हिंदू-मुस्लिम राजनीति से जनता को सावधान रहने के लिए कहा है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधानसभा आमचुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है. यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है. इनके इस आखिरी हथकण्डे से अर्थात हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे.’

वहीं आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर चंदा चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘साढ़े 4 साल तक इन्हें मथुरा, काशी की याद नहीं आई. क्या आप (भाजपा) भगवान को भी चुनाव की दृष्टि से देखते हैं. लोगों ने अपना पेट काटकर राम मंदिर के लिए चंदा दिया है और आप उस चंदे की चोरी कर रहे हैं. इन्हें ना अयोध्या, ना काशी और ना ही मथुरा पर बोलने का हक है.’

केशव मौर्य के बयान के मायने

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार ट्वीट के माध्यम से कहा कि ‘अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है. मथुरा की तैयारी है. मौर्य ने अपने ट्वीट के साथ ही जय श्रीराम, जय शिव शम्भू और जय श्री राधे कृष्ण का हैशटैग भी लगाया. केशव मौर्य के इस बयान से संकेत साफ है कि भाजपा यूपी चुनाव में विकास के साथ हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है.

बीजेपी हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर आगे चली है. अयोध्या, काशी और मथुरा शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में शामिल रहा है. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. अब मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है. पिछले दिनों मथुरा और वृंदावन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थस्थल घोषित किया था. प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 22 वाडरें को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करते हुए वहां मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया.

ये भी पढ़ें-

मथुरा-काशी वाले ट्वीट पर कायम हैं केशव प्रसाद मौर्य, अब बोले- हम मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर…

ओमिक्रोन की दहशत के बीच योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें क्या हैं नए नियम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया