Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में तारीखों के नजदीक आते ही सियासी गलियारो में चुनावी बयार कुछ अलग ढंग से बहने लगी है. पार्टियां सत्ता में आने के लिए बड़े से बड़ा एलान करने से नहीं चूक रही हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का एलान किया है.

गठबंधन की घोषणा के वक्त ओवैसी ने कुछ ऐसा फॉर्मूला निकाला, जिसके बारे में शायद इससे पहले आपने कभी नहीं सुना होगा. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का एलान करते हुए कहा कि, अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो राज्य मे 2 मुख्यमंत्री होंगे. इन दो मुख्यमंत्री में से एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से होगा. मुस्लिम समुदाय की बात करने वाले ओवैसी ने यहां 3 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला भी निकाल लिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में 3 डिप्टी सीएम होंगे, जो मुस्लिम समुदाय से होंगे.

AIMIM chief Asaduddin Owaisi announces his alliance in Uttar Pradesh with Babu Singh Kushwaha & Bharat Mukti Morcha

"If the alliance comes to power there will be 2 CMs, one from OBC community & another from Dalit community. 3 Dy CMs incl from Muslim community,"he said#uppolls pic.twitter.com/fu2rVgaN0S
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 22, 2022

इससे पहले गुर्जर के सपा का दामन थामने के बाद ओवैसी ने उनकी पुरानी तस्वीरों के बहाने अखिलेश पर करारा तंज कसा है. ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, "एसपी एक वाशिंग मशीन है जिसमें संघी सेक्युलर बन जाते हैं. मरहूम कल्याण सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के सुनील, स्वामी प्रसाद और अब ये. उम्मीद है के मुस्लिम एसपी नेता इनकी गुल-पोशी करेंगे और इनके ‘सामाजिक न्याय’ के लिए अपनी ‘जवानी क़ुर्बान’ करेंगे. बाक़ी बी-टीम का ठप्पा तो सिर्फ़ हम पर लगेगा. मुखिया गुर्जर कुछ दिन पहले तक यूपी में कमल के फूल की खुशबू को बिखर रहे थे, लेकिन इस बार चुनाव में दोबारा साइकिल की सवारी करेंगे.

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: CM कैंडिडेट पर कांग्रेस नेता कर रहे हैं उम्मीदवार की घोषणा की मांग, चन्नी के पक्ष में कई नेता

बीते कुछ दिनों से ओवैसी लगातार गाहे-बगाहे अखिलेश को निशाने पर लेते रहे हैं. इसकी वजह है यूपी के मुसलमान. यूपी में मुसलमान कुल आबादी का 20 प्रतिशत है. उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में से 107 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता हार और जीत तय करने की ताकत रखते हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने जारी की पंजाब की पहली 34 उम्मीदवारों की लिस्ट, हर समुदाय को खुश करने की कोशिश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया