Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. यूपी विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों के एलान के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने abp न्यूज के कार्यक्रम ‘घोषणापत्र’ में कई तीखे सवालों के जवाब दिए. चुनाव में अखिलेश यादव का मुकाबला सीएम योगी से है या पीएम मोदी से? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव प्रदेश की सरकार का है, केंद्र का नहीं. यूपी की जनता को बाबा मुख्यमंत्री को हराना है.

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘बीजेपी के बड़े नेता हार के डर के चलते यूपी आ रहे हैं. इनका दूल्हा कहां है. साजवादी पार्टी का एक-एक रथ छह रथों पर भारी है.’ बीजेपी की रथयात्रा को अखिलेश यादव ने चाउमीन रथ बताया. ममता बनर्जी को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक नेता है, चुनाव के बाद जरूरत होगी तो बुलाएंगे.

2017 चुनाव में अखिलेश यादव क्यों हारे?

2017 विधानसभा चुनाव में काम बोलता है के नारे के बावजूद अखिलेश यादव क्यों हारे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जो काम किया था वो हम लोगों को नहीं बता पाए. बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देती है, इस बार हम बीजेपी वालों को धोखा दे रहे हैं. हम यूपी में सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे. ये चुनाव हम विकास की बात पर लड़ रहे हैं.

अखिलेश यादव क्या आप अयोध्या जाकर दर्शन और दान-पुण्य करेंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हम दिखावे के लिए पूजा-पाठ नहीं करते. हम घर में किसको पूज रहे इसका दिखावा नहीं करते. हमारे धर्म में दक्षिणा देने की बात है. जब राम मंदिर बन जाएगा तो मंदिर भी जाएंगे. भगवान राम के दर्शन भी करेंगे और दक्षिणा भी देंगे. मैं कहीं भी जाता हूं किसी भी जगह सिर झुकाता हूं तो इससे बीजेपी वालों को क्या परेशानी है.

अखलेश यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान बिजली प्रोडक्शन बढ़ाने का काम हुआ. इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया. अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का काम हुआ. बलिया के ब्रिज से लेकर वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट को लेकर भी काम किया. इसके साथ ही टूरिज्म को बढ़ाने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया.

ये भी पढ़ें-

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब-कहां और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Assembly Elections: कितने अहम हैं यूपी, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव, किस नेता का क्या दांव पर लगा है?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया