Dara Singh Chauhan resign:  यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटी थी, तभी एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा सौंप दिया. जिसके बाद यूपी की सियासत और गरमा गई है. एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार में दलितों और पिछड़ों की आवाज नहीं सुनी जा रही थी. जिसके चलते उन्होंने ये इस्तीफा दिया है.

दलितों और पिछड़ों को नहीं मिला इंसाफ
एबीपी न्यूज के साथ इंटरव्यू में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने आहत होकर अपना इस्तीफा दिया है. बीजेपी की सरकार बनाने के लिए पिछड़े समाज के लोगों ने बिना कुछ देखे उन्हें समर्थन और सहयोग दिया. प्रदेश के नौजवानों ने साथ दिया. मैं भी पिछड़े समाज से आता हूं. लेकिन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद भी दलितों को इंसाफ और अधिकार नहीं मिल पाया है. इसीलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: चुनाव से ठीक पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से बीजेपी पर कितना असर? सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

पांच साल तक सरकार में रहने के बाद चुनाव से ठीक पहले इस्तीफे के सवाल पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि, दलितों और गरीबों ने सरकार को बनाया, लेकिन उनके नाम पर पिछले पांच साल तक सभी लोग मलाई खाते रहे. गरीबों के कटोरे में कुछ भी नहीं गया. उन तक कोई मलाई नहीं पहुंच पाई, तभी मैंने आहत होकर ये फैसला लिया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ नहीं हुई कोई बात
दारा सिंह चौहान ने कहा कि उनका स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ था. वो गरीबों की आवाज नहीं सुने जाने के चलते काफी परेशान थे, इसीलिए उन्होंने ये फैसला लिया है. जब दारा सिंह से सवाल किया गया कि क्या उनके बाद कई और बड़े चेहरे भी बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि, मैं किसी के भी दिल की बात कैसे बता सकता हूं. लेकिन डेमोक्रेसी में सभी का अधिकार है कि वो अपना पक्ष रखे. कोई भी किसी भी पार्टी में जा सकता है.

ये भी पढ़ें – COVID 19: पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कोरोना के वर्तमान हालात पर होगी चर्चा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया