UP Election 2022: पटेल की मूर्ति को चढ़ाई माला, महादेव की नगरी वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, दिखा लोगों का हुजूम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब अपने सातवें और आखिरी दौर में पहुंच गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में रोडशो किया. पीएम मोदी ने पहले मलदहिया चौक पर सरदार पटेल की माला को फूलमाला पहनाई और इसके बाद बनारस की सड़कों पर उनका रोड शो शुरू हुआ, जिसमें लोगों का हुजूम नजर आया.

पीएम मोदी के रोड शो का रूट

पीएम मोदी का रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू हुआ जो लोहा मंडी चौराहा, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, लौहटिया, मैदागिन, बुलानाला, चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर खत्म होगा. प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अस्सी मार्ग होते हुए लंका (बीएचयू गेट) पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News