UP Election 2022: बहराइच में पीएम मोदी बोले- यूपी चुनाव में इस बार BJP की जीत का चौका लगने वाला है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. चौथे चरण के लिए बुधवार को 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच पहुंचे. यहां उन्होंने दावा किया कि आप सब जो यहां इतनी बड़ी संख्या में बीजेपी को आशीर्वाद देने आए हैं, उससे साफ है कि यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है. एक बार 2014, दूसरी बार 2017, तीसरी बार 2019 और इस बार 2022 जीत का चौका.

पीएम मोदी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है. आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा. सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है. मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है.”

उन्होंने आगे कहा कि दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News