UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पांचवा रण शुरू हो चुका है. तमाम पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दंगेश बताते हुए कहा कि सपा माफिया और आतंकियों को संरक्षण देती है.

अखिलेश यादव पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘अब यूपी में कोई दंगा या कर्फ्यू नहीं लगता. सपा ने आतंकियों और माफिया को संरक्षण दिया. वे (पूर्ववर्ती सरकारें) कर्फ्यू लगाती थीं लेकिन हमने कांवड़ यात्रा निकाली. उन्होंने कहा, आपने रामायण में ‘लंकेश’ के बारे में सुना होगा. इसी तरह सपा को दंगेश कहना चाहिए’.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले के लोग इसलिए बिजली नहीं आने देते थे क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है. बिजली गायब कर दो फिर किसान के खेत का पंपिंग सेट चोरी कर दो. अब तो ये नहीं हो सकता, इस भय से आज़ादी मिली है.

उन्होंने कहा, एक मज़बूत सरकार एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर भी साथ-साथ चलता है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने एक मज़बूत सरकार दी. इससे पहले जो सपा सरकार आई थी वो मज़बूत नहीं मज़बूर थी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया