UP Election 2022: बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

UP Election 2022:  करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) चुनाव लड़ेंगे. बघेल नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं.

बता दें कि आज ही अखिलेश यादव ने करहल से पर्चा दाखिल किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा.  करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं.

अखिलेश ने कहा, “ये क्षेत्र बिल्कुल घर के पास का क्षेत्र है, घर है, नेताजी का और समाजवादी पार्टी का यहां से बहुत पुराना रिश्ता रहा है और यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर एक सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है, मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में जो नकारात्मक राजनीति करते हैं, उत्तर प्रदेश से उनको जनता हटाएगी.”

Mainpuri: BJP candidate from Karhal, SP Singh Baghel files his nomination for #UttarPradeshElections. He will face Akhilesh Yadav who is SP’s candidate from the constituency. pic.twitter.com/xgUlqP3VDn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 31, 2022

यादव ने अपनी भावुक अपील में कहा, “यह चुनाव जनता पर छोड़ता हूं, क्योंकि मुझे और जगह जाना है, इसलिए मेरी जनता से अपील है कि समाजवादी पार्टी को न केवल करहल से बल्कि हर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मौका दें, सपा विकास, खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर प्रदेश को ले जाएगी.”

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News