UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता RPN सिंह, ट्वीट में लिखा – ‘पीएम मोदी, अमित शाह के मार्गदर्शन में योगदान के लिए तत्पर हूं’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता आरपीएन सिंह ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह की तारीफ भी की है. यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह अब बीजेपी छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

ट्वीट में पीएम मोदी- शाह का किया जिक्र

आरपीएन सिंह ने अपने बीजेपी में जाने का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा, "ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं."

pic.twitter.com/b4SXdsQ0st
— RPN Singh (@SinghRPN) January 25, 2022

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News