UP Election 2022: मतगणना से पहले निशाने पर EVM, स्वामी प्रसाद मौर्य के आरोपों के बाद अखिलेश यादव ने दिया ये बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी ईवीएम को लेकर बीजेपी पर हमलावर हो गई है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट पर भारी संख्या में ईवीएम के पकड़े जाने का आरोप लगाया गया. इस घटना के सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताों को चौकन्ना रहने को कहा है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘वाराणसी में EVM पकड़े जाने की खबर यूपी की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है. मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें. युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने.'

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: मतगणना से पहले EVM को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर निशाना, ट्वीट किया ये वीडियो

International Flights Resumed: दो साल बाद इस दिन से फिर शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, केंद्र सरकार ने किया एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News