Yogi Adityanath Seat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं. पहले बताया जा रहा था कि योगी मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब जानकारी मिली है कि योगी आदित्यनाथ मथुरा से नहीं बल्कि राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को ये जानकारी दी है.

दिल्ली में हुई बैठक में सीएम की सीट को लेकर चर्चा
बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद तमाम सीटों को लेकर फैसला हुआ. इस दौरान योगी आदित्यनाथ की सीट को लेकर भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को पार्टी अयोध्या से उतारना चाहती है, हिंदुत्व के फैक्टर को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है. साथ ही मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा को ही पार्टी टिकट देने जा रही है. हालांकि ये भी बताया गया है कि कुछ मंत्रियों की सीट बदली जा सकती है.

बता दें कि योगी आदित्यनाथ यूपी ही नहीं देशभर में बीजेपी के लिए हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. इसीलिए वो जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे उसके कई तरह के मायने होंगे. अगर अयोध्या सीट पर ही अंतिम मुहर लग जाती है तो बीजेपी को इससे कहीं न कहीं पूरे चुनाव में फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें – Exclusive: Navjot Singh Sidhu का कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल पर निशाना, क्या कुछ कहा?

मथुरा पर बीजेपी नेताओं का जोर
इससे पहले योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर, मथुरा और अयोध्या से लड़ने की खबरें सामने आईं थीं. लेकिन गोरखपुर पहले से ही योगी का गढ़ है, ऐसे में बीजेपी चाहेगी कि किसी ऐसी जगह सीएम को उतारा जाए जहां हिंदुत्व फैक्टर सबसे ज्यादा काम करे. क्योंकि मथुरा में मंदिर का मुद्दा चुनाव से पहले काफी गरमाया हुआ था, इसीलिए इस सीट को काफी अहम माना जा रहा है. यही कारण है कि बीजेपी के कुछ बड़े नेता योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की सिफारिश में जुटे थे. हालांकि अब योगी अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

UP Election 2022: दारा सिंह चौहान ने बताया क्यों दिया योगी सरकार से इस्तीफा? abp न्यूज़ से बताया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया