UP Election 2022: यूपी के फतेहपुर में बोले PM मोदी – सारे विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ, तीन तलाक का भी किया जिक्र

PM Narendra Modi Fatehpur Rally: उत्तर प्रदेश चुनाव के लए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी ने यूपी के फतेहपुर में पहुंचकर चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि, मैं अभी पंजाब से आ रहा हूं. मुझे पंजाब में बहुत वर्षों तक काम करने का अवसर मिला है, लेकिन इस बार मैंने जो पंजाब का मिजाज देखा है, पंजाब के लोगों का भाजपा को विजयी बनाने का जो जोश और उत्साह देखा है वो अद्भुत है.

सारे विवाद एक तरफ राष्ट्रवाद एक तरफ – पीएम मोदी

पंजाब का जिक्र करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे उत्तर प्रदेश में भी पहले दूसरे चरण में कई स्थानों पर जाने का मौका मिला और तीसरे चरण के भी कुछ कार्यक्रम किए. मैं देख रहा हूं कि हर चरण में एक से बढ़कर एक जनता जनार्दन का भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही चला जा रहा है. सारे वाद-सारे विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ…यूपी के लोगों ने ठान लिया है कि होली आने से पहले 10 मार्च को ही रंगों की होली धूमधाम से मनाएंगे.

पीएम मोदी ने कुशीनगर में हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि, कल रात यूपी के कुशीनगर में एक शादी की रस्म हो रही थी. उस दौरान अचानक हुए हादसे में बहुत से लोगों ने अपना जीवन खो दिया. सभी पीड़ित परिवारों के साथ मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों की पूरी मदद की जा रही है.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सपा कहने के लिए समाजवादी, बताया S और P का नया मतलब

’परिवारवादी लोग वैक्सीन को भाजपा की बतातें हैं'

प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, फतेहपुर, बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में पराक्रम, वीरता लोगों के खून में है. देश का सामर्थ्य बढ़ता देखकर यहां के लोगों का उत्साह और बढ़ जाता है. लेकिन ये जो यूपी के घोर परिवारवादी हैं, उन्हें देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा. वहीं वैक्सीन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, इतना बड़ा सेवा का काम, इतना बड़ा पवित्र काम, सच्चे अर्थ में मानव की जिंदगी बचाने का मानवता का काम…लेकिन ये परिवारवादी बोल रहे हैं कि ये तो भाजपा का टीका है. टीके से दो लोग डरते हैं. एक- कोरोना वायरस, दूसरा – ये टीका विरोधी लोग.

पीएम मोदी ने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने जब तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाया तो ये पूरा कुनबा उस कानून के खिलाफ खड़ा हो गया. ये कितने स्वार्थ में डूबे हैं कि जो उनको वोट देते हैं, उनका भी ये भला नहीं सोच पाते हैं. ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है क्या? जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है, तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती है. जिस दिन गरीब सशक्त हो जाता, वो भी गरीबी खत्म करने के लिए हमारा सिपाही बन जाता है.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: करहल में अखिलेश यादव ने लगाया पूरा जोर, कहा – बीजेपी के बूथ पर नाचेंगे भूत, मुलायम सिंह ने किया ये वादा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News