UP Election 2022: यूपी में पहले चरण में 55 फीसदी से ज्यादा मतदान, 58 सीटों पर 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक

UP Election First Phase Voting: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) की शुरुआत हो चुकी है. पहले चरण के तहत प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा. लोगों में वोटिंग (Voting) को लेकर उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों (Voting Centre) के बाहर लंबी-लंबी कतार देखने को मिली.

पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इन सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं. यानी कि इन 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक हो गई. इनमें से किसे जीत मिलती है और किसे हार इसका फैसला 10 मार्च को होगा.

55 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग

खबर लिखे जाने तक 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी वोटिंग हुई. बुलंदशहर में 60.52%, मेरठ में 55.70%, आगरा में 56.62%, बागपत में 61.30%, मुजफ्फरनगर में 62.09%, नोएडा में 53.48% मतदान हुआ.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: मुस्लिम महिलाओं का ज़िक्र कर रैली में PM Modi बोले- वोट के ठेकेदारों के पेट में दर्द होने लगा क्योंकि…

PM Modi के परिवारवाद वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तंज, बोले- परिवार वाला झोला उठाकर नहीं भागेगा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News