UP Election 2022: यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभी सीट तय नहीं

<p><strong>UP Election News:</strong> उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के धुआंधार प्रचार के बीच बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री <a title="योगी आदित्यनाथ" href="https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath" data-type="interlinkingkeywords">योगी आदित्यनाथ</a> ने पत्रकारों ने बातचीत में इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वो विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इसका मतलब साफ है कि सीएम योगी ने सियासी समर में उतरने की तैयारी कर ली है. हालांकि वो किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि वो कौन सी सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. यूपी में इन दिनों चुनावी प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है, ऐसे में सीएम योगी के विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर यूपी की सियासी लड़ाई में बीजेपी को मजबूत कर सकती है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News