EC notice to Samajwadi Party: चुनाव आयोग (Election Commission) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Part) को कोविड -19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग ने ये नोटिस 14 जनवरी को सपा द्वारा लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में एक सार्वजनिक सभा आयोजित करने के बाद दिया है. रैली को ‘वर्चुअल इवेंट’ बताया गया था, जिसमें सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया था. चुनाव आयोग ने सपा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है, जिसमें विफल रहने पर वह कार्रवाई कर सकती है.

नोटिस में क्या कहा गया

सपा महासचिव को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘आपका स्पष्टीकरण, नोटिस प्राप्त करने के 24 घंटे के अंदर आयोग के पास पहुंचना चाहिए, जिसमें नाकाम रहने पर आयोग आपको सूचित किए बगैर विषय में उपयुक्त फैसला लेगा.’’ बता दें कि चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को कोविड -19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए फिजिकल रैलियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. शनिवार को इस प्रतिबंध को 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया.

इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने रैली में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने सपा के लगभग 2500 नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 341 के तहत महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की थी. शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले वीडियो साक्ष्य हासिल किए गए थे.

सपा ने बचाव में क्या कहा था

सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यह हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर एक वर्चुअल इवेंट था. हमने किसी को नहीं बुलाया लेकिन लोग आए. लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करते हैं. बीजेपी के मंत्रियों के यहां और बाजारों में भी भीड़ थी, लेकिन उन्हें हमसे दिक्कत है.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2022: 22 जनवरी तक बड़ी फिजिकल रैलियों पर रोक, कोरोना की मौजूदा स्थिति के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया