UP Assembly Election: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) लंबे समय बाद सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए नजर आए. उन्होंने गुरुवार को मैनपुरी (Mainpuri) के करहल (Karhal) में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. मुलायम सिंह यादव ने यहां से पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए प्रचार भी किया. मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही इस देश को मजबूत करेंगे.

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं. उनको नौकरी मिलनी चाहिए. योगी सरकार ये नहीं कर रही है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा. मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही देश को मजबूत करेंगे.

सपा संरक्षक ने कहा कि किसानों की खाद की व्यवस्था की जाए, उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाए. किसानों को प्राथमिकता दी जाए. खाद, बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए जिससे पैदावार बड़े. पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी.

अमित शाह भी करहल में

बता दें कि करहल में 20 फरवरी को वोटिंग होगी. यहां से अखिलेश यादव सपा के उम्मीवार हैं तो बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है. रोमांचक होती यहां की लड़ाई में आज बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उतरे. उन्होंने एसपी सिंह बघेल के लिए प्रचार किया और सपा पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने एक जनसभा में कहा कि यहां पर कमल खिला दो तो पूरे यूपी में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा कहा था कि नामांकन के बाद मैं चुनाव प्रचार करने यहां नहीं आऊंगा. लेकिन मैं देख रहा था, इतनी उम्र होने के बावजूद मुलायम सिंह यादव को उन्होंने चुनाव प्रचार में उतार दिया.

ये भी पढ़ें- UP Election: करहल में खिला दो कमल, पूरे यूपी में साफ हो जाएगा सपा का सूपड़ा… अमित शाह का अखिलेश पर बड़ा हमला

Punjab Election: PM Modi ने बिना नाम लिए CM Kejriwal पर साधा निशाना, पंजाब के लोगों से कर दी ये अपील

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया