Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में दावों-वादों और आरोपों के दौर के बीच सीएम योगी ने शामली में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान योगी ने 80-20 के अपने बयान का मतलब भी समझाया. सीएम योगी ने कहा कि राज्य में 100 फीसदी लोगों को पहली डोज वहीं 72 फीसदी युवाओं को दूसरी डोज लग चुकी है. इन दोनों को जोड़कर एवरेज करें तो ये करीब 80 फीसदी से ज्यादा होता है. मैंने यही कहा था न कि चुनाव 80 और 20 का होगा. ये चुनाव उन लोगों के खिलाफ है जो वैक्सीन को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे थे. वैक्सीन के चलते ही कोरोना की तीसरी लहर पर लगाम लगी है.

सीएम योगी ने कहा कि याद रखना कि 10 फरवरी को जब आप मतदान करेंगे तो बीजेपी के पक्ष में करना. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखाया. वे पेशेवर, दंगाई, माफियां जो सत्ता के संरक्षण में व्यापारियों के ऊपर अत्याचार करते थे. जब डबल इंजन की भाजपा सरकार आई तो वही अपराधी गले में तख्ती लटकाके जान की भीग मांगते हुए थानों की चौखट में जा रहे थे.

सीएम योगी ने कहा कि यह काम सपा और बसपा के समय क्यों नहीं हो पाया था. इसका कारण साफ था कि उनकी नियत साफ़ नहीं थी. एक तरफ़ वे आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते थे. नौज़वानों के भविष्य के साथ तो उन्होंने इतना खिलवाड़ किया था कि उसे नौकरी नहीं मिलती थी. योगी ये भी बोले कि अगर नौकरी निकलती भी थी तो सैफई खानदान, चाचा, भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे. फिर हर भर्ती विवादित होती थी.

यह भी पढ़ेंः Devendra Fadnavis की पत्नी का दावा- मुंबई में ट्रैफिक जाम की वजह से होता है 3 फीसदी तलाक

ये भी पढ़ें- Corona in India: केरल में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस, देश के इन पांच राज्यों में अभी भी चरम पर है महामारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया