Shivpal Yadav Attack BJP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की एक फोटो सुखियों में है. मैनपुरी में रोड शो के दौरान ये तीनों नेता लंबे समय बाद एकसाथ नजर आए. तीनों बस में बैठे दिखे. हालांकि शिवपाल यादव को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली. वह कुर्सी के हत्थे पर बैठे हैं. इसके बाद भरतीय जनता पार्टी (BJP) ने निशाना साधा. बीजेपी के हमले पर अब शिवपाल यादव ने पलटवार किया है.

शिवपाल यादव ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि बीजेपी के लोग परिवार के एक होने पर बौखला गए हैं. बीजेपी के पास मुद्दे बचे नहीं हैं. परिवार के एक होते ही बीजेपी का सफाया तय हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर शिवपाल यादव ने कहा कि परिवार के मुखिया नेताजी, अखिलेश और वो खुद साथ बैठे थे, ये सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि हमें साथ देखकर जनता खुश हो रही थी. हमारे एक होने से बीजेपी को तकलीफ़ हो रही है और करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की जमानत ज़ब्त होने जा रही है.

शिवपाल यादव ने कहा कि तीसरे फेज में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. 10 मार्च को बीजेपी के पास कुछ बचेगा नहीं. शिवपाल यादव ने कहा कि जसवंतनगर और करहल में बड़ी जीत को लेकर कम्पटीशन हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Congress Manifesto for Punjab: पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, CM चन्नी बोले- पहले हस्ताक्षर से एक लाख नौकरियां दूंगा, जानें और क्या वादे किए

Money Laundering Case: दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने किया गिरफ्तार, PMLA कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली