UP Election 2022: सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी-सपा को ‘मुफ्त’ का सहारा, देखें फ्री वादों की पूरी लिस्ट

Samajwadi Party and BJP Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) का घोषणापत्र जारी हो चुका है. बीजेपी ने घोषणापत्र को जहां लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया तो सपा ने वचन पत्र के नाम से इसे जारी किया है. सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों ने वोटर्स का वोट हासिल करने के लिए कई वादे किए हैं. बीजेपी और सपा ने सत्ता पर काबिज होने के लिए मुफ्त वादों का सहारा लिया है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि किस पार्टी ने क्या मुफ्त देने का वादा किया है.

समाजवादी पार्टी के क्या हैं मुफ्त वादे

- मुफ्त लैपटॉप: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया गया है.

- मुफ्त शिक्षा: लड़कियों की शिक्षा को ‘केजी से पीजी तक’ मुफ्त करने का वादा किया गया है. कन्याविद्याधन योजना को दोबारा शुरू करने का वादा किया गया है. 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 36 हजार रुपए देने की बात कही गई है.

- मुफ्त बिजली: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वादा किया गया है. इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को भी हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है.

- मुफ्त खाद: सपा ने वादा किया है कि सभी लघु और सीमांत किसान जिनके पास 2 एकड़ से कम जमीन है उन्हें ‘2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया मुफ्त’ दी जाएगी.

- मुफ्त सिलेंडर: सभी बीपीएल परिवारों को हर साल 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है.

- मुफ्त पेट्रोल:  सभी दोपहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और ऑटो रिक्शा चालकों को प्रति महीने 3 लीटर पेट्रोल/6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी.

ये हैं बीजेपी के वादे

मुफ्त बिजली: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा.

मुफ्त सिलेंडर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा.

बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये तक की मदद.

मुफ्त स्कूटी: कॉलेज जाने वालीं मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का वादा.

बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा का वादा.

मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन: स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन देने का वादा.

हर बेघर को घर: सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जानजाति, घुमन्तु जाति, पिछड़ा, वंचित और अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि और आवास की सुविधा का वादा.

ये भी पढ़ें- FAQs: यूपी-पंजाब समेत सभी 5 राज्यों में Assembly Elections का GK, एक क्लिक में मिलेंगे सभी सवालों के जवाब

Hijab Row के पीछे कर्नाटक के मंत्री ने बताया कांग्रेस का हाथ, बोले- स्टूडेंट्स जहां चाहें पहनें, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News