UP Election 2022: सपा का झंडा लेकर जब सड़कों पर निकला देश का सबसे लंबा शख्स, बताया कहां से लड़ना चाहता है चुनाव

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: यूपी चुनाव का प्रचार अब तेज ही नहीं बल्कि खास और रोचक हो चला है. इस प्रचार में अब देश के सबसे लंबे शख्स की एंट्री हो गई है. देश के सबसे लंबे शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है. उनकी हाइट 8 फीट 2 इंच है. धर्मेंद्र प्रताप सिंह सपा के चुनाव प्रचार के लिए जब लखनऊ की सड़कों पर निकले तो सबकी निगाहें ठहर गईं. उन्होंने हाथ में समाजवादी पार्टी का झंडा लेकर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया. तस्वीरों में वो लोगों से मिलते हुए और सपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रेरित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं.

दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव में कौतूहल भरे घटनाक्रम के तहत ‘भारत के सबसे लंबे व्यक्ति’ ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की थी. खुद को भारत का सबसे लंबा व्यक्ति होने का दावा करने वाले 8 फुट एक इंच के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सपा का दामन थामा. सिंह ने रविवार को कहा, "मैं पार्टी के लिए अधिक ऊंचाई से काम करूंगा और विपक्षियों को बौना बना दूंगा." उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां पहले से ही घट रही हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में उनके नेता समाजवादी पार्टी के साथ ही जुड़ रहे हैं.

लखनऊ: भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उनकी हाइट 8 फीट 2 इंच है।

उन्होंने कहा, "मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रेरित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं।" pic.twitter.com/YnObjIC9ik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022

सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में धर्मेंद्र सिंह के पार्टी में शामिल होने से संबंधित एक फोटोग्राफ को टैग करते हुए अपने हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, "समाजवादी पार्टी की नीतियों और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए प्रतापगढ़ के श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है." सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह के शामिल होने से सपा को और मजबूती मिलेगी." धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सपा में शामिल करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, "समाजवादी पार्टी सभी का सम्मान करती है और लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं रखती. सपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है."

धर्मेंद्र प्रताप सिंह से यह पूछा गया कि क्या वह विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "अभी मैंने पार्टी की सदस्यता ही ग्रहण की है. जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है तो इस बारे में कोई भी फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे. अगर वह मुझे टिकट देते हैं तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा." उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि वह प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे.

समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।https://t.co/JUSa85GaNO pic.twitter.com/mWIcv50LbJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 22, 2022

ये भी पढ़ें- PM Modi ने इंडिया गेट पर Subhash Chandra Bose की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- ये आजादी के महानायक को राष्ट्र की श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News