UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद यूपी में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं. इसी पर कल रात एक बयान देते हुए भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैट ने प्रदेश में सपा-आरएलडी (SP-RLD) को गठबंधन देने की बात कह दी थी.

उनके इस बयान के बाद पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज सुबह नरेश टिकैट से मिलने उनके घर भी पहुंचे. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज द्वारा सवाल पूछे जाने पर जवाब देते हुए नरेश टिकैट ने संजीव बालियान को परिवार का आदमी बताया और कहा कि चुनावी समय में उनके पास सबको ही आने का अधिकार है. यह सबका घर है. टिकैत साहब (चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत) के समय से ही सभी पार्टियों के लोग यहां आते जाते रहे हैं.

#WATCH | Uttar Pradesh: On his appeal to vote for SP-RLD alliance, BKU chief Naresh Tikait says, "I said something that I shouldn’t have. Kisan Samyukt Morcha is supreme & I’m not above it. If any candidate comes here, I will give my blessings but no one should seek endorsement." pic.twitter.com/YIkjD9etrk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2022

हर दल के साथ है हमारा आशीर्वाद

उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास आने वाले हर व्यक्ति/दल को हम अपना आशीर्वाद देते हैं, हम एक गैर राजनीतिक संगठन है और जो भी हमारे पास आएगा हम उसे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं.

गौरतलब है कि नरेश टिकैत ने सपा-आरएलडी गठबंधन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समर्थन देने की बात कही थी. हालांकि बाद में इस पर यू-टर्न लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी पार्टी के लोग आते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 2014 में भी बीजेपी को आशीर्वाद दिया, 2017 में भी दिया और 2019 में भी आशीर्वाद दिया.

अंतिम फैसला जनता ही करेगी

उन्होंने आगे कहा कि इस बार हम वह भूल नहीं करने वाले हैं, हम इस बार खुलकर किसी का भी समर्थन नहीं करेंगे. नरेश टिकैट ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अंतिम फैसला जनता को ही करना है हमारे पास इसका कोई अधिकार नहीं है.

Uttarakhand Election: हरक सिंह रावत को उत्तराखंड कैबिनेट और पार्टी से क्यों निकाला? CM धामी ने बताई वजह

उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद रो पड़े हरक सिंह रावत, कहा- इतने बड़े फैसले से पहले कुछ नहीं बताया गया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया