UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर सभी पार्टियां जीत हासिल करन के लिए हर मुमकिन प्रयास करते दिख रही है. वहीं इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी ने अपना गाना लॉन्च कर दिया है.

समाजवादी पार्टी ने गाने को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्च किया है. पार्टी के इस गाने का नाम ‘यूपी में खेला होईबे, खदेड़ा होइबे’ है. पार्टी के इस गाने में एक ओर अखिलेश की रैली दिखाई गई है. रैली में जुटी भारी भीड़ दिखाई गई है तो वहीं गाने में बीजेपी पर भी निशाना साधा गया है. गाने में कहा गया है कि चुनावों में बीजेपी मुंह के बल गिरेगी और आखिर में सारा खेल खत्म हो जाएगा. गाने के जरिए साफ ये बताने की कोशिश की गई है कि इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है.

लैपटॉप बांटते भी दिखाया गया

गाने को अंत तक देखें तो इस वीडियों में अखिलेश यादव युवाओं को लैपटॉप बांटते भी दिख रहे हैं. गाने में महंगाई की मार का भी जिक्र किया गया है तो वहीं, जोर जबरदस्ती-तानाशाही नहीं चलने की भी बात की गई है. साथ कोरोना दौर में ऑक्सीजन की कमी के मामले को बढ़-चढ़कर दिखाया है.

pic.twitter.com/Aq3s1raen8
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 26, 2021

इससे पहले इत्र किया था लॉन्च

आपको बता दें, समाजवादी पार्टी ने इससे पहले चुनावी इत्र भी लॉन्च किया था. इस इत्र को लॉन्च कर पार्टी ने दावा किया था कि इसकी खुशबू से नफरत की राजनीति समाप्त हो जाएगी. वहीं, एसपी पार्टी की इस पहल पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार करते हुए कहा कि एसपी मुखिया द्वारा लॉन्च किये गये इत्र से समाजवादी पार्टी के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली है.

यह भी पढ़ें.

Covid New Variant : एम्स कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष बोले-कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज की होगी जरूरत, विभिन्न आयु वर्ग और रोगियों पर जल्द हो स्टडी

Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: बुजुर्ग जा सकेंगे अयोध्या और करतारपुर साहिब, 5 दिसंबर को पहली ट्रेन होगी रवाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया