UP Election 2022: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा- तुम्हारा क्या होगा ‘बबुआ’, ना घर के रहोगे, ना घाट के

CM Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर पलटवार किया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारा क्या होगा ‘बबुआ’? तुम तो ना घर के रहोगे ना घाट के…

दरअसल बीजेपी ने शनिवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इसमें योगी आदित्यनाथ का भी नाम है. उन्हें गोरखपुर से टिकट दिया गया है. इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया है. अखिलेश के इसी बयान पर योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है.

सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘सुनो बबुआ, 25 करोड़ प्रदेशवासियों को परिवार मानने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पूरा प्रदेश ही उनका घर है. और यही प्रदेशवासी 10 मार्च को उन्हें दोबारा अपना अभिभावक भी घोषित करने जा रहे हैं. तुम्हारा क्या होगा ‘बबुआ’? तुम तो ना घर के रहोगे ना घाट के…'

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News