UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष पर बीजेपी के हमले तेज हो गए हैं. कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ साथ असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ये सब जानते हैं कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर भावनाओं का भड़काने का काम कर रहे हैं.

”माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब माफियाओं की सरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चाचा जान और अब्बाजान से कहूंगा कि प्रदेश की भावनाओ को भड़काओगे तो सरकार सख्ती से निपटेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद, जातिवाद और वंशवादी सोच के लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते क्षेत्र के विकास को बाधित किया.

”मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया में गौरव की अनुभूति कर रहा है. हम जनता जनार्दन के लिए सेवा का काम कर रहे हैं. कोरोना काल में बीजेपी, यूपी सरकार और केंद्र सरकार ही काम कर रही थी, और कोई नहीं दिखता था. बीजेपी ने जो कहा वह करके दिखाया साल 2014, 2019 में मोदी ने जो कहा उन सभी समस्याओं का समाधान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का वादा निभाया.

Koo App
ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर….
View attached media content
– Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 23 Nov 2021

”बीजेपी को वोट पाने का हक”

इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुफ्त उपचार, मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त अन्न देने का काम बीजेपी की ही सरकार ने किया. होली से लेकर दिवाली तक मुफ्त अन्न देने का काम मोदी सरकार ने किया. काम करने का आधिकारी अगर बीजेपी है तो वोट पाने का भी हक बीजेपी को ही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग नए नए चेहरे को लेकर आ रहे हैं ऐसे में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता इसलिए आप सभी पूरी तरह से तैयार रहें.

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया