UP Election 2022: Jhansi में Akhilesh Yadav पर Amit Shah का हमला, कहा- जब लूट का पैसा पकड़ा जाता है, तब सपा सुप्रीमो के पेट में दर्द होता है

<p style="text-align: justify;"><strong>UP Election 2022:</strong> हर चरण के साथ उत्तर प्रदेश में चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है. झांसी में गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा, जब अखिलेश यादव का राज था तब भुखमरी और सूखे के कारण 200 किसान मारे गए थे. 300 से ज्यादा आत्महत्या के मामले आए थे. जब बीजेपी सत्ता में आई तो उसने इंडिया-इजरायल बुंदेलखंड वाटर प्रोजेक्ट शुरू किया, ताकि &nbsp;पानी की समस्या को दूर किया जा सके.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा, जब लूट का पैसा पकड़ा जाता है, तब सपा सुप्रीमो के पेट में दर्द होता है. समाजवादी पार्टी के परफ्यूम बिजनेसमैन के यहां रेड में बेहिसाब कैश पकड़ा जाता है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह राजनीतिक छापेमारी है. चलिए मान लेते हैं कि ये राजनीतिक छापेमारी है. लेकिन आपका उस बिजनेसमैन से क्या संबंध है?</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News