UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सबसे दिलचस्प बात यूपी के लिए ये है कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी यहां पर सात चरणों में मतदान होंगे. चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार को चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सियासी शंखनाद हो चुका है. यूपी की कुल 403 सीटों में आइये जानतें हैं कि कब कहां से शुरू होकर अलग-अलग चरणों के दौरान कब और कहां पर वोटिंग होगी. इसके साथ ही, चुनावी मैदान में उतरे राजनीतिक दलों के लिए कौन से चरण में क्या चुनौतियां रहेंगी.

पहला और दूसरा चरण- 20 जिलों में वोटिंग

यूपी में पहले और दूसरे चरण यानी 10 और 14 फरवरी को राज्य की 20 जिलों की 113 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में यहां के ग्यारह जिले- मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान होगा. तो वहीं, दूसरे चरण में यहां के 9 जिलों सहारनपुर, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली में वोटिंग होगी.

खास बात ये है कि इस चरण के दौरान वेस्टर्न यूपी की 76 सीटों पर वोटिंग होगी. बीजेपी ने पिछली बार यानी 2017 के चुनाव में यहां से 66 सीटों पर जीत का झंडा फहराया था. लेकिन, इस बार किसान आंदोलन का असर इन जिलों में सबसे ज्यादा रहा. ऐसे में एक तरफ जहां बीजेपी के लिए इस बार प्रदर्शन करना यहां से मुश्किल भरा होगा तो वहीं समाजवादी पार्टी और आरएलडी काफी उम्मीद लगाकर बैठी है. जबकि, ओवैसी की पार्टी में यहां से चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है.

तीसरा चरण- 16 जिलों में मतदान

यूपी में तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को यहां के 16 जिलों में वोटिंग होगी. ये जिले हैं- कासगंज, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झांसी और इटावा, ललितपुर. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ये गृह क्षेत्र भी हैं. पिछली बार चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश में खटास के बीच हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सपा का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. लेकिन इस बाद दोनों चाचा-भतीजे के साथ आने के बाद यह देखना है कि पार्टी क्या परफॉर्मेंस करती है.

हालांकि, इसी चरण में बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा जैसे जिलों में भी वोटिंग होगी. पिछली बार चुनाव में बुंदेलखंड की सभी सीटें बीजेपी ने अपने नाम की थी. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी यहीं से हैं.

चौथा चरण- 9 जिलों में वोटिंग

यूपी में चौथे चरण के दौरान 23 फरवरी को राज्य के नौ जिलों में वोटिंग होगी. ये जिले हैं- पीलीभीत, हरदोई, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा. पिछली बार के चुनाव में बीजेपी ने यहां पर शानदार प्रदर्शन किया. अमेठी और रायबरेली जैसे जिले पहले कांग्रेस का गढ़ मान जाते थे लेकिन अब यहां पर बीजेपी ने गहरी पैठ बना ली है. ऐसे में जहां कांग्रेस यहां पर वापसी की कोशिश करेगी तो वहीं सपा भी अपना प्रदर्शन बेहतर करने की उम्मीद करेगी. सबसे खास बात ये है कि लखीमपुरी खीरी इस बार किसानों पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर काफी चर्चा में रहा है.

पांचवां चरण- 11 जिलों में वोटिंग

यूपी में 27 फरवरी को पांचवें चरण के दौरान राज्य के जिन 11 जिलों में वोटिंग होगी वो हैं- बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, अयोध्या, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर. सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की इस बार चर्चा है. पार्टी को यहां पर राम मंदिर और भव्य कुंभ मेले के आयोजन की बदौलत पिछली चुनाव जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.

छठा चरण- 10 जिलों में वोटिंग

यूपी के छठ चरण के दौरान 3 मार्च को राज्य के 10 जिलों में वोटिंग होगी. ये जिले हैं- सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकरनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, कुशीनगर और गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन जिलों में बेहतर प्रर्दशन का ईनाम 2017 में मिला था.

सातवां चरण- 9 जिलों में वोटिंग

यूपी के सातवें और आखिरी चरण में 7 मार्च को राज्य के 9 जिलों में वोटिंग होगी. ये जिले हैं- आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर. पिछली बार के विधानसभा चुनाव से पहले सपा यहां पर मजपूत स्थिति में थी. लेकिन 2017 के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन यहां पर शानदार रहा था. लेकिन, इस बार के चुनाव में ओपी राजभर सपा के साथ हैं. ऐसे में सपा यहां पर बेहतर उम्मीद का प्रदर्शन करेगी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया