UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों को अपना प्रत्याशी घोषित कर ‘विनाश की सूची’ जारी की है.

उन्होंने कहा कि वह कैराना के जरिये यहां कश्मीर बनाने का सपना देख रहे थे. ऐसे तत्वों को हमने कहा है कश्मीर अब स्वर्ग बन रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन जिलों में घर-घर जाकर प्रचार किया जहां पहले चरण में वोट पड़ेंगे.

अमित शाह ने कैराना में किया था बीजेपी के लिये प्रचार

शनिवार को शाह शामली जिले के कैराना में थे जहां बीजेपी के अनुसार समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हिन्दुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा. शाह ने कुछ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया और दंगाइयों को पहले संरक्षण मिलता था लेकिन अब वह कानून के शिंकजे में हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए इरादा सही होना जरूरी है और यह केवल बीजेपी के पास है.

आदित्यनाथ ने कहा कि केवल उनकी पार्टी कानून का राज और सबका विकास सुनिश्चित कर सकती है जिससे तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हो सकती है. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आगरा में मतदाताओं से मुलाकात की और कहा कि अगले 20-25 साल तक बीजेपी सत्ता में रहेगी. कौशाम्बी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपराधियों और गुंडों को टिकट दिया है.

UP Election 2022: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, शिकायत के बाद कई जिलों के डीएम समेत हटाए गए बड़े अधिकारी

आज India Gate पर लगेगी Subhash Chandra Bose की होलोग्राम प्रतिमा, PM Modi करेंगे लोकार्पण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया