Uttar Pradesh Assembly Election 2022: सियासी कार्यक्रम जन चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए अब बस 2 दिन शेष हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाई-बहन, हमारी माताएं, हमारे युवा, बेटियां, किसान, उद्यमी कमल का बटन दबाने के लिए तैयार हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी परखता सबको है, लेकिन विश्वास उसी को देता है, जो उम्मीदों पर खरा उतरता है. योगी जी सरकार से पहले के अनेक साल विकल्पों की तलाश में रहे, कभी एक को परखा, कभी दूसरे को. लेकिन अब यूपी को स्थायित्व का, निरंतरता का विश्वास मिल चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि यूपी का नौजवान प्रगति के लिए आकांक्षी है. यूपी की माताएं-बहनें, शांति के साथ विकास चाहतीं है. वो पिछली सरकारों की हर करतूत को याद रखे हुए हैं. इसलिए पश्चिमी यूपी, फिर एक बार एकजुट होकर, भाजपा को जिताने जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोगों ने देखा है कि जिनको पहले मौका दिया, उन्होंने कैसे विश्वासघात किया. किसी ने जातिवाद और भ्र्ष्टाचार को फैलाया, तो किसी ने परिवारवाद, माफियावाद, गुंडाराज और दंगा राज यूपी को दिया. आज यूपी भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आकांक्षा को साकार करने के लिए अगले पांच वर्ष का संकल्प पत्र जारी किया है. गरीब, किसान, युवा को सशक्त करने वाले इस संकल्प पत्र के लिए मैं उत्तर प्रदेश भाजपा को और योगी जी को बधाई देता हूं.

ये नए संकल्प बीते पांच सालों की स्थितियों से प्रेरित है. इसमें बीते पांच सालों की निरंतरता भी है. ये संकल्प पत्र यूपी को एक बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था का रोड मैप है. यूपी ने 2017 से पहले के अनेक साल भी देखे हैं जब वादों के नाम पर सिर्फ धोखा होता था. आज बिजली की बात करने वाले जब सत्ता में थे, तब बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे. कृषि सिंचाई में जो उपलब्धियां 5 साल में हासिल की, मुख्यमंत्री सिंचाई योजना उसको विस्तार देगी. सरदार वल्लभभाई पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन यूपी में छटाई और ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चैन चेम्बर्स, गौदाम और प्रोसेसिंग सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाएगा.

प्रधानमंत्री बोले भामाशाह भाव स्थिरता कोष आलू, टमाटर, प्याज उगाने वाले किसानों, विशेष रूप से पश्चिम यूपी के किसानों को बेहतर दाम देने में मदद करेगा. नई चीनी मिलों के निर्माण, पुरानी मिलों के आधुनिकीकरण के लिए हजारों करोड़ रुपये का मिशन गन्ना किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेगा. पांच साल पहले की तुलना में, अब यूपी में इथेनॉल उत्पादन काफी ज्यादा हो रहा है. इस दौरान लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का इथेनॉल गन्ना किसानों से खरीदा गया है. आज यूपी के कोने-कोने में बायोफ्यूल बनाने वाली फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं. हमारा ट्रैक रिकॉर्ड कचरे से कंचन बनाने का है. उनका ट्रैक रिकॉर्ड कंचन को भी कचरा बनाने का है. यही प्राथमिकताओं का फर्क है। यही 2017 से पहले और आज का फर्क है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग सत्ता पाने के लिए जिस प्रकार के खेल खेल रहे हैं, उनको अपने कारनामों का कोई अफसोस नहीं है, इसलिए वैसे ही उम्मीदवार दिए हैं। इनके उम्मीदवारों के नाम पढ़कर ही पता चल जाएगा कि उनकी सोच क्या है. मैं सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वोट डालने से पहले इनकी करतूतों को कभी भी मत भूलना. इनको गलती से भी मौका मिल गया तो, फिर खेत लहुलुहान होंगे, फिर दुकानें जलेंगी, फिर डर और खौफ का वो काल लौटेगा. याद रखिए, दबंगों और दंगाइयों से मुक्ति भाजपा का सबसे बड़ा कमिटमेंट है. हमें शांति, भाईचारा, एकता चाहिए, हमें हमारे बेटे-बेटियों का उज्जवल भविष्य चाहिए. आपका एक-एक वोट यूपी को दंगा मुक्त रखेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक एक वोट यूपी को दंगा मुक्त रखेगा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. ये डबल इंजन सरकार की नीति भी है और निष्ठा भी है. यही कारण है कि हर चुनाव में भाजपा पहले से अधिक समर्थन के साथ लौटती हैं. देश की महिलाएं, माताएं, बहनें, बेटियां भी जानती हैं कि भाजपा सरकार कैसे उनके हितों के लिए काम करती है.

ये भी पढ़ें – UP Assembly Election 2022: किसी ने मुफ्त बिजली, किसी ने किया नौकरियों का वादा…बीजेपी-सपा के ‘संकल्प’ और ‘वचन’ की खास बातें

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: यूपी के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र पर अखिलेश यादव का हमला, कहा – पिछले संकल्प पत्र पर दो मिनट का मौन भी रखना चाहिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया