UP Elections: पहले चरण के लिए हो रही वोटिंग, कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी, सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी हुई वोटिंग

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में आज 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ते दिख रही है. लोगों में वोटिंग को लेकर खास उत्साह दिख रहा है. महिलाओं से लकर पुरुष और बुजुर्ग वोटिंग में जमकर भाग लेते दिखाई दे रहे हैं. बता दें, सुबह 11 बजे तक 20.03 प्रतिशत वोटिंग राज्य में हो चुकी है.

आइये देखते हैं किन-किन जिलों में कितना फीसदी रहा अब तक मतदान

आगरा- 20.42%
अलीगढ़- 17.91%
नोएडा-19.23%
बागपत- 22.77%
बरौली- 21.68%
गौतमबुद्धनगर- 15%
हापुड़- 8.20%
मथुरा- 20.39%

कई जगहों पर EVM मशीन खराब

शामली की डीएम जसजीत कौर ने बताया है कि ज़िले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं उनकी जानकारी हमने ली है. कई जगहों पर EVM मशीन की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें बदल दिया गया है. सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है. हमारे ज़िले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है.

मथुरा में गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो पाया. इधर मेरठ के कैंट में 20 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही है. इन पोलिंग बूथों पर टेक्निकल डिपार्टमेंट मशीनें चेंज करने में जुटा हुआ है.

समाजवादी पार्टी ने मतदाताओं को धमकाने के आरोप लगाए

वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैराना के पोलिंग बूथ्स से मतदाता धमकाकर लौटाए जा रहे हैं. वहीं, सपा ने आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोकने का भी आरोप लगाया है. सपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि है कि कृपया संज्ञान संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान कराने का कष्ट करें.

यह भी पढ़ें.

पहले चरण के मतदान से पहले CM योगी का दांव, वीडियो जारी कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- बड़े फैसले का वक्त है

Goa Election 2022: गोवा में अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व पर उठाए सवाल, माइनिंग के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News