PM Modi’s Gorakhpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज गोरखपुर (Gorakhpur) का दौरा करेंगे. वह लगभग 10,000 करोड़ की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनमें सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ी परियोजना गोरखपुर का खाद कारखाना है, जिसकी कुल लागत 8603 करोड़ है और यह 600 एकड़ में बना हुआ है.

इसके अलावा पीएम मोदी गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले एम्स (Gorakhpur AIIMS) और आरएमआरसी के हाईटेक लैब्स का उद्घाटन करेंगे. गोरखपुर एम्स की कुल लागत 1011 करोड़ है और ये 112 एकड़ में तैयार हुआ है. ये 300 बेड का अस्पताल है, इसके बन जाने से बिहार, झारखंड और नेपाल के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी. यहां 14 मॉडुलर ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं. सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं यहां मौजूद है.

रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर की भी लोगों को मिलेगी सौगात

पीएम मोदी आज गोरखपुर में लोगों को एक रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर की भी सौगात देंगे. इसमें 125 एमबीबीएस की सीटें भी हैं. इससे वायरस रिसर्च परीक्षण में आसानी होगी. जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए यहां पर अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी.

मेरठ में आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी के साथ मंच पर होंगे अखिलेश यादव

जहां एक तरफ पीएम मोदी यूपी सीएम के गढ़ में होंगे तो वहीं दूसरी तरफ मेरठ में आरएलडी की संयुक्त परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है जिसमें आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी के साथ मंच पर गठबंधन के साथी अखिलेश यादव शामिल होंगे. इसके अलावा गठबंधन के अन्य साथी भी उस मंच पर मौजूद होंगे. ओम प्रकाश राजभर भी इस रैली में शामिल होंगे.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया