UP Night Curfew: देश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार भी कमजोर पड़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से हर दिन कोविड मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना संक्रमितों की दैनिक संख्या में आई कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य से नाईट कर्फ्यू को हटा दिया है. हालांकि प्रशासन ने कहा कि लोगों को कोरोना गाईडलाइन का सख्त पालन करना होगा.

बता दें कि पिछले हफ्ते ही कोरोना के कम हो रहे मामले को देखते हुए नाइट कर्फ़्यू (Night Curfew) का समय रात 11 बजे कर दिया गया था. इससे पहले तीसरी लहर के पीक के वक्त रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ़्यू लागू रहता था. नाइट कर्फ्यू के दौरान रात के समय में कुछ आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी तरह की आवाजही पर प्रतिबंध होता है. लेकिन अब क्योंकि कर्फ्यू हटा दिया गया है, लोग रात के समय भी सड़कों पर आवाजाही कर पाएंगे.

Government of Uttar Pradesh lifts the #COVID19 induced night curfew following a drop in the number of COVID cases. pic.twitter.com/2y4FoUM3xc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 19, 2022

वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार तेज

एक तरफ जहां कोरोना के कम हो रहे हैं वहीं वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार तेज होती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने एक हालिया ट्वीट में बताया कि देश ने 175 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, ‘नया भारत, नए कीर्तिमान, देश ने 175 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है.

कोरोना वायरस के 22 हजार 270 नए केस

वहीं भारत ने अपनी कुल वयस्क आबादी के 80 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी हैं. इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बयान जारी करते हुए जानकारी दी. मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22 हजार 270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 25 हजार 920 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 66 हजार 298 लोग ठीक हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

India-UAE Summit: PM मोदी ने कहा- भारत और UAE आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे

आज इंदौर में एशिया के सबसे बड़े Bio CNG Plant का उद्घाटन करेंगे PM Modi, जानिए क्यों है ये खास

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया