UP PAPER LEAK: पेपर लीक के मिले पुख्ता सबूत तो रद्द हो सकती है शिक्षक भर्ती परीक्षा, गहन जांच शुरू

UP PAPER LEAK

प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पेपर लीक और पैसे लेकर भर्तियां कराने के मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। सबूत मिलने के बाद शिक्षा विभाग से भी उचित कदम उठाए जाने की सिफारिश की जाएगी। गिरोह के लोग पहले भी कई दूसरी भर्तियों में शामिल रहे हैं।

संवाददाता: राहुल सिंह राणा

प्रयागराज। (UP Paper Leak) उत्तर प्रदेश में में पैसे लेकर शिक्षक भर्ती कराने का दावा करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस मामले में पुलिस को अब तक जो जानकारी मिली है, वह न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर बड़ा सवालिया निशान भी है।

 

यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती में हुई धांधली, अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रही योगी सरकार: कांग्रेस

 

पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्यों ने पिछले साल जनवरी महीने में हुए 69 हजार शिक्षक भर्ती इम्तहान का पेपर भी लीक करा लिया था। यह पेपर गिरोह के सरगना और झांसी के मेडिकल आफिसर डॉ केएल पटेल के प्रयागराज स्थित कॉलेज से तकरीबन 45 मिनट पहले लीक कराया गया था। इसकी आंसर शीट ब्लूटूथ और रुमाल के जरिये अभ्यर्थियों तक पहुंचाई गई थी। इतना ही नहीं पुलिस को इस बात की भी पुख्ता जानकारी मिली है कि गिरोह के लोगों ने जिन अभ्यर्थियों से पैसे लिए थे, उनमें से कई का सेलेक्शन भी हुआ है। पुलिस अब इन अभ्यर्थियों से पूछताछ करने की तैयारी में हैं. कई अभ्यर्थियों ने तो आंसर शीट पूरी तरह खाली भी छोड़ी थी।

 

इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें

 

पूरे मामले पर प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पेपर लीक और पैसे लेकर भर्तियां कराने के मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। सबूत मिलने के बाद शिक्षा विभाग से भी उचित कदम उठाए जाने की सिफारिश की जाएगी। गिरोह के लोग पहले भी कई दूसरी भर्तियों में शामिल रहे हैं।

 

इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें

 

गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 69 हजार शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी करने वाले इस गिरोह की वजह से पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। भर्ती परीक्षा पर रद होने का खतरा भी मंडराता नजर आ रहा है। गिरोह के लोगों के पास से अब तक 25 लाख रुपये से ज्यादा की बरामदगी हो चुकी है। इस मामले (UP Paper Leak) की जांच यूपी पुलिस अब एसटीएफ की भी मदद ले रही है।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News