UP Website Hack: मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UP Higher Education Service Commission) की वेबसाइट को कुछ हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया था. हैकर्स ने इस वेबसाइट पर काबू कर कई साहित्यकारों के नामों के साथ छेड़छाड़ किया है. हालांकि राहत की बात ये है कि आयोग ने नाम बदले जाने के कुछ समय बाद ही वेबसाइट को अपने नियंत्रण में ले लिया और बदले गए साहित्यकारों के नामों को ठीक कर दिया गया.

इस मामले में फिलहाल साइबर अपराध शाखा के पास रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है और आयोग ने अपनी तरफ से स्पष्ट कर दिया है कि साहित्यकारों के नामों को बदलने में आयोग का कोई कनेक्शन नहीं था यह आयोग की तरफ से नहीं किया गया था.

क्या किया गया था बदलाव

दरअसल हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर प्रयागराज के बारे में बताया गया है. इसमें प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) में प्रसिद्ध कवि और साहित्यकारों के नाम और उसके बारे में बताया गया है. वेबसाइट को हैक करने वाले ने वेबसाइट में अकबर इलाहाबादी, नूर नरबी, तेग इलाहाबादी, शबनम नकवी और रशीद इलाहाबादी के नाम को बदल दिया था. उन्होंने इन साहित्यकारों के नाम से इलाहाबादी हटाकर प्रयागराज कर दिया था. वेबसाइट को हैक करने के बाद अकबर इलाहाबादी को अकबर प्रयागराज, तेज इलाहाबादी को तेग प्रयागराज और रशीद इलाहाबादी को रशीद प्रयागराज कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव हों या रोके जाएं, जानिए- सियासी पार्टियों की क्या है प्रतिक्रिया

Election 2022: कोरोना प्रभावित राज्य घोषित हुआ यूपी लेकिन चुनावी रैलियों पर अब तक रोक नहीं, जानें- आज कहां किसकी रैली

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया