UP का ‘चुनावी गुरुवार’, 11 साल बाद Noida आएंगे अखिलेश, Bulandshahr में दम दिखाएंगे Amit Shah, Ghaziabad में Mayawati

UP Election: मौसम ने भले ही अचानक करवट लेकर ठंड बढ़ा दी हो लेकिन उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान आज हाई रहने वाला है. यूपी चुनाव के बीच राजनीति का ‘सुपर गुरुवार’ है. गृह मंत्री अमित शाह 12 बजे बुलंदशहर जिले के डिबाई और सवा बजे जहांगीराबाद क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं 3 बजे वह गाजियाबाद के रामलीला मैदान लोनी तिराहा पहुंचकर जनसभा करेंगे. इसके बाद उनका डोर-टू-डोर प्रचार होगा. पीएम मोदी भी आज वर्चुअल माध्यम से नोएडा और गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती आज गाजियाबाद में दोपहर डेढ़ बजे मेरठ मंडल की जनसभा को संबोधित करेंगी. इस जनसभा में 1000 बसपा कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है. वहीं मेरठ मंडल की 28 विधानसभा सीटों से 35-35 लोगों को बुलाया गया है.

इसके अलावा आज 11.30 बजे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद चीफ जयंत चौधरी हेलिकॉप्टर से बुलंदशहर पहुंचेंगे. दोनों नेता साथ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा. यह रोड शो अगौता, चित्सौना, स्याना, शेखपुरा, जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, खुर्जा होते हुए नोएडा के दादरी कस्बा पहुंचेगा. इसके बाद यह नोएडा जाएगा.

दूसरी ओर प्रियंका गांधी भी बुलंदशहर में होंगी. तीन बजे वह स्याना विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी पूनम पंडित के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगी.

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *