Uri Infiltration: उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, पांच AK 47 और 70 हैंड ग्रेनेड बरामद

Uri Infiltration: जम्मू-कश्मीर में उरी के नजदीक रामपुर सेक्टर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को मार गिराया. इसके बाद बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है. इसमें पांच एके 47, 8 पिस्तौल और 70 हैंड ग्रेनेड शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारतीय सीमा में घुसे थे.

बता दें कि नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद सेना ने 18 सितंबर की रात को उरी सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया था. एहतियात के तौर पर सोमवार को सीमावर्ती शहर में सभी दूरसंचार सुविधाओं को निलंबित कर दिया गया था. हालांकि बुधवार को टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई थी. आज सर्च ऑपरेशन का पांचवा दिन है.

अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बाड़ के पास दुश्मन के साथ ‘‘शुरुआती सम्पर्क’’ में एक सैनिक घायल हो गया था, जिससे यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया कि घुसपैठिए, यदि कोई हो, तो भीतरी इलाकों में न जा पाए.

जिस इलाके में संदिग्ध हरकत देखी गई थी, वह गोहलान के पास पड़ता है. यह वही इलाका है जहां से सितंबर 2016 में उरी ब्रिगेड पर आतंकियों ने हमला किया था.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News