उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब तक 43,441 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं व एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि अब तक कुल 26,675 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं
देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख पार कर चुकी है व 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
माईनेशन न्यूज़ संवाददाता
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में आमजनों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ मीटिंग की। यह मीटिंग सीएम योगी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हुई। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 को संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में आमजनों की जागरूकता के लिए समग्र रणनीति तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वैश्विक महामारी कोरोना के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु CM श्री @myogiadityanath जी ने टीम-11 के साथ बैठक कर समग्र रणनीति तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज यह बैठक उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आहूत हुई। pic.twitter.com/E827XfGqDD— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 17, 2020
गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च में लॉकडाउन को सफल बनाने और प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश में 11 समितियां बनाई गई थीं जिसे टीम-11 का नाम दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 11 समितियों का गठन किया गया था जिनमें अलग-अलग विभाग के प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारी शामिल हैं। इन्हें लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सामान भिजवाने और अन्य जरूरी सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ स्थिति की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी दी गई थी व यह समिति हर 3 दिन पर सीएम योगी को रिपोर्ट देती है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि पूरे देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख पार कर चुकी है व 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब तक 43,441 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं व एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि अब तक कुल 26,675 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मंडल रेल प्रबंधक ने किया रेलखंड का निरीक्षण
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें





