Uttar Pradesh News: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 10 माह से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कान खोलकर सुन ले, किसानों को गन्ने का रेट सवा चार सौ रुपये क्विंटल से एक पाई कम मंजूर नहीं होगा. सरकार ने ऐसा नहीं किया तो केंद्र सरकार से काले कानूनों और एमएसपी की गारंटी के लिए चल रही लड़ाई के साथ ही भारतीय किसान यूनियन सूबे की सरकार की भी मोर्चेबंदी करेगी. उन्होंने कहा कि 2017 में अपने घोषणा-पत्र में गन्ने का रेट 370 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा करके ये लोग सरकार में आए थे. अब इस रेट में साढ़े चार साल में बेतहाशा बढ़ी महंगाई का भी हिसाब जोड़ लो, किसान पूरा हिसाब जोड़े बैठा है. किसी भी हाल में सवा चार सौ रुपये से कम रेट पर वह मानने वाला नहीं है.

चौधरी टिकैत ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने का रेट बढ़ाने की कवायद में जुटी है. यह अच्छी बात है लेकिन ‌अबकी बार हिसाब पक्का होगा. किसान को यदि गन्ने के रेट को लेकर भरमाने का प्रयास किया गया तो भाकियू प्रदेशभर में जबरदस्त आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार गन्ने का बकाया जल्दी भुगतान कराए, किसान के लिए बिजली के रेट कम करे और सरकार की नीतियों के कारण अवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान का खामियाजा भी भुगतने को तैयार रहे. उत्तर प्रदेश का किसान अवारा पशुओं से हो रहे नुकसान से तंग आ चुका है, और सरकार नहीं मानी तो चुनाव में जवाब देगा.

राकेश टिकैत ने कहा कि साल 2017 में सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री ने 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने और न करा पाने पर ब्याज देने की बात कही थी, लेकिन हुआ क्या ? किसान का हजारों करोड़ रुपये का भुगतान आज भी बकाया है. यूपी सरकार किसान के ट्यूबवैल के लिए 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर की दर से बिजली दे रही है, जबकि हरियाणा में 15 रुपये प्रति हॉर्सपावर ही किसानों को देना पड़ता है. पंजाब में किसानों और गरीबों के बिजली फ्री में देने की घोषणा हो चुकी है. बकाया बिजली बिल भी माफ होंगे वहीं यूपी में और रेट बढ़ाने के लिए सरकार तैयार बैठी है.

मायावती के राज में 2007 में बनी बीएसपी की सरकार ने गन्ने के रेट में कुल मिलाकर 115 रुपये का इजाफा किया था. अखिलेश यादव की सरकार में भी गन्ने का रेट 65 रुपये बढ़ा. राकेश टिकैत ने कहा जब से बीजेपी की सरकार आई है. शुरुआत में दस रुपये का लॉलीपॉप देकर उसके बाद गन्ने का रेट एक पाई भी नहीं बढ़ाया. अब चुनाव के डर से सरकार ने किसानों को फिर से भरमाने का प्रयास किया तो सरकार किसानों का रोष झेलने का तैयार रहे. किसान को सवा चार सौ रुपये प्रति क्विंटल से एक पाई कम भी मंजूर नहीं होगा.

पिछले दो महीने से बीजेपी किसानों के साथ संवाद करने में जुटी है. पश्चिमी यूपी में घर घर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता किसानों को कृषि क़ानून के फ़ायदे समझा रहे हैं. पिछले महीने ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पर किसानों की एक बैठक हुई थी. इस मीटिंग में योगी ने गन्ने के रेट बढ़ाने की बात कही थी. पार्टी का किसान मोर्चा नाराज़ किसानों को मनाने में जुटी है. ये भी मैसेज दिया जा रहा है कि किसान आंदोलन सिर्फ़ राकेश टिकैत की आंदोलन है. पार्टी के एक सीनियर नेता ने तो ये भी कहा कि मायावती और अखिलेश यादव ने गन्ने का रेट बढ़ाया तो भी चुनाव हार गए.

28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4.30 बजे होगा चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरों को मिल सकती है जगह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया