जिले के ADS Post Production Hub (Antariksh Digital Studio) के निदेशक अंतरिक्ष श्रीवास्तव (Antariksh Srivastava) ने कहा कि ऑनलाइन का जमाना है। अब रास्ते का सफर बहुत आसान हो गया है और कोविड-19 के कहर ने काफी हद तक इंसानियत की परिभाषा भी सिखा दी है।
[avatar user=”Pankaj Pathak” size=”thumbnail” align=”left”]By Pankaj Pathak[/avatar]
अयोध्या। जिले के ADS Post Production Hub (Antariksh Digital Studio) के निदेशक अंतरिक्ष श्रीवास्तव (Antariksh Srivastava) ने कहा कि ऑनलाइन का जमाना है। अब रास्ते का सफर बहुत आसान हो गया है और कोविड-19 के कहर ने काफी हद तक इंसानियत की परिभाषा भी सिखा दी है। अब पैसा कमाना जीवन का उद्देश्य नहीं रह गया, बल्कि अब अपनी योग्यता के अनुसार यदि आप दूसरे के जीवन में कुछ बदलाव ला सके तो ही जीवन सफल है। अब जीवन की सफलता की परिभाषा बदल चुकी है।अब सफलता का नजरिया बदल चुका है। फिलहाल अभी यह मेरा पहला प्रयास है, सांस्कृतिक जीवन ही मेरा लक्ष्य रहा है। शुरू से ही म्यूजिक एक्टिंग की तरफ मेरा झुकाव भी रहा है। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद एहसास हुआ कि दूसरों के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जाए और इसमें कई फिल्मी हस्तियों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।
फिल्म सिटी का निर्माण उत्तर भारतीयों के लिए बड़ा स्कोप लेकर आया और बस शुरू हो गया हमारा कार्यक्रम “मंथन”, जिसके माध्यम से शुरू कर दिया ‘तलाश द फेस ऑफ 2021’ और बस योग्यता के लिए खोल दिया दरवाजा, योग्य व्यक्तित्व के लिए नृत्य, गायकी, एक्टिंग, मॉडलिंग, इत्यादि के अलावा भी बहुत कुछ के चुनाव की तैयारी पूर्ण है।
अंतरिक्ष श्रीवास्तव (Antariksh Srivastava) ने अपने उन तमाम सहयोगियों का जो उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनका सहयोग कर रहे हैं, सभी को आभार प्रकट किया; जिसमें मुख्य रुप से विजेश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कायस्थ सेवा समाज), तरूषा फाउंडेशन के चेयरमैन विजय शंकर श्रीवास्तव, शहीद मेला और शहीद मेला फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन राज त्रिपाठी, एमबीआई फिल्म के मालिक और सिंगर महेंद्र यादव, आशीष फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मालिक आशीष चौधरी, महाकाल फिल्म प्रोडक्शन के मालिक रजत यादव, आशीष अग्रवाल (राइटर एवं डायरेक्टर व यूपी बॉयज एंड गर्ल्स कास्टिंग हाउस) के मालिक आदि लोग शामिल हैं।


